सामूहिक उपवास

टीम अन्ना के सिपाही २ ओक्टुबर के दिन जन लोकपाल बिल को संसद में पारित करवाने के लिए एक सांकेतिक सामूहिक उपवास रखेंगे। इंडिया अगेंस्ट करप्सन रेवाड़ी द्वारा आयोजित एक ग्रुप मीटिंग में इस बात का निर्णय लिया गया।

ओक्टुबर के दिन महात्मा गाँधी जी और लाल बहदुर शास्त्री जी का जन्मदिन जन लोकपाल दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जन लोकपाल आज के दौर में देश की जरूरत है। रेवाड़ी के सभी राष्ट्र चिंतकों से आग्रह है की वे इस उपवास कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले।
Read More...

अन्ना के सिपाहियों से एक अपील : बताएं अपना अनुभव

अहिरवाल की भूमि वीरो व् बलिदानियों की तपो भूमि रही है अहिरवाल की राजधानी रेवाड़ी किसी भी आन्दोलन में पीछे नहीं रहा जब जब राष्ट्र पर संकट आया यहाँ के जवानों ने आगे बढ़ के माँ भारती के चरणों में आहुति देने के लिए अपनी जवानी न्योछावर कर दी। जहाँ वैचारिक क्रांति की बात रही रेवाड़ी सदा ही एक वैचारिक नगरी रही और यहाँ के लोगों ने एक अग्रणी भूमिका निभाई

अन्ना हजारे जी के भ्रष्टाचार विरोधी राष्ट्रव्यापी आन्दोलन में भी रेवाड़ी के लोगों ने अन्ना जी की एक आवाज पर दिल्ली पहुच कर अपनी राष्ट्र भक्ति और जागरूकता का परिचय दिया। यहाँ अपने शहर में भी जलूसो व् धरनों से भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। 'अपनी रेवाड़ी' अपने इस छोटे से प्रयास से रेवाड़ी के लोगों के इस जज्बे को सलाम करने हेतु रेवाड़ी के सभी लोगों के अन्ना आन्दोलन की भागीदारी को सब के सामने लाना चाहती है।
हमने अब तक इस आन्दोलन में जो भी प्रदर्शन , मार्च व् धरने हुए उनको यहाँ चित्रों सहित दिखाने का प्रयास किया है। जो जानकारी हम से छुट गयी है उस के बारे में हम आम जन से जानना चाहते है। आपका कोई भी योगदान हिंदी, अंग्रेजी किसीभी भाषा में , टुटा फुटा कैसी भी भाषा में हमे ईमेल करे। इन्टरनेट फेस बुक कही पर भी लिंक को हमे बताएं । हम उसे यहाँ पर रेवाड़ी की आवाज बनायेंगे।

आप नीचे कमेन्ट में भी लिख कर अपना योगदान बता सकते है।
Read More...