इंडिया अगेंस्ट करप्सन रेवाडी ने आज फिर से जन लोकपाल बिल के लिए आवाज उठाई। गाँधी व् लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को जन लोकपाल बिल दिवस के रूप में मनाया व् सामूहिक उपवास का आयोजन किया। उपवास में रेवाडी शहर व् आस पास गाँव के लोगों व् विभिन्न सामाजिक संगठनो के लोगों ने उपवास में भाग लिया।उपवास के मुख्य आकर्षण रहे एस डी स्कूल खोरी की छात्राए जिन्होने गाँधी जी व् लाल बहादुर शास्त्री की के जीवन मूल्यों को याद दिलाया और देश भक्ति की कविता सुना कर सब को झकझोर दिया।
उपवास में जन कोलपाल बिल, आर टी ई एक्ट, सिटिजन चार्टर सहित अनेक विषयों पर विचार रखे गए। आर टी ई मंच हरियाणा की और से विजय सिंह यादव ने आर टी ई एक्ट को जनता के हाथ में एक मजबूत हथियार बताया और और इसे उपयोग करने के बारे में विस्तार से चर्चा की.
सम्पूर्ण क्रांति मंच, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, आर्ट ऑफ़ लिविंग , पवित्र संस्थान, सक्रिय सेण्टर खोरी, बजाज बाजार व्यापरी संघ, असाई इंडिया वर्कर यूनीयन सहित अनेक संगठनो के पदाधिकारियों सहित इंडिया अगेंस्ट करप्सन के अनेको कर कर्ताओं ने उपवास में भाग लिया ।
उपवास के चित्र यहाँ देखे
0 comments:
Post a Comment