टीम अन्ना के सिपाही २ ओक्टुबर के दिन जन लोकपाल बिल को संसद में पारित करवाने के लिए एक सांकेतिक सामूहिक उपवास रखेंगे। इंडिया अगेंस्ट करप्सन रेवाड़ी द्वारा आयोजित एक ग्रुप मीटिंग में इस बात का निर्णय लिया गया।२ ओक्टुबर के दिन महात्मा गाँधी जी और लाल बहदुर शास्त्री जी का जन्मदिन जन लोकपाल दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जन लोकपाल आज के दौर में देश की जरूरत है। रेवाड़ी के सभी राष्ट्र चिंतकों से आग्रह है की वे इस उपवास कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले।